[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन फास्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा ट्रैफिक सुविधा सेल

विज्ञापन

नोएडा: मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान एंबुलेंस के सामने जाम अब बड़ी बाधा नहीं बनेगा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से बचाने और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑपरेशन फास्ट शुरू किया है। इसके तहत मरीजों, ट्रामा पीड़ितों और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस के लिए विशेष ट्रैफिक क्लियरेंस व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

24 घंटे सक्रिय रहेगा एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल

इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम में 24 घंटे समर्पित एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने 9218981716 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस नंबर के माध्यम से एंबुलेंस को ट्रैफिक संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रमुख अस्पतालों को भी पहल से जोड़ा गया

पुलिस की इस पहल से जिले के बड़े और प्रमुख अस्पतालों को भी जोड़ा गया है। अस्पतालों को एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल का हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया जा सके। यह व्यवस्था जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना से जुड़ी पहल

ऑपरेशन फास्ट को जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना से भी जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। पुलिस की इस व्यवस्था से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को जाम के कारण होने वाली देरी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें