[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: सुपरटेक केपटाउन के 600 फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत, रजिस्ट्री का रास्ता खुलने की जगी उम्मीद

विज्ञापन

नोएडा । नोएडा की सुपरटेक ओआरबी परियोजना (सुपरटेक केपटाउन) के करीब 600 फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे खरीदारों को अब जल्द राहत मिल सकती है। नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने इस परियोजना को लिगेसी स्टाल्ड परियोजना की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

डेवलपर को बकाया जमा करने का मिलेगा मौका

प्राधिकरण के इस फैसले से परियोजना के डेवलपर के लिए बकाया राशि जमा करने का रास्ता खुल सकता है। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा कराने और फ्लैट खरीदारों के पक्ष में रजिस्ट्री शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

प्राधिकरण की देनदारी से अटकी है रजिस्ट्री

परियोजना में लंबे समय से प्राधिकरण की बकाया देयता के कारण फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इस वजह से खरीदारों को अपने फ्लैट का मालिकाना हक मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है। बोर्ड की मंजूरी को खरीदारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

परियोजना में हैं सात टावर और 876 फ्लैट

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, सुपरटेक ओआरबी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की इस परियोजना में कुल सात टावर बनाए गए हैं। इनमें 876 फ्लैट हैं। लिगेसी स्टाल्ड परियोजना की श्रेणी में शामिल होने के बाद करीब 600 खरीदारों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें