[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-22 में चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने दबोचा, किशोर पर पेचकस से किया हमला

विज्ञापन

नोएडा नोएडा के सेक्टर-22 स्थित एच ब्लॉक में बुधवार को एक घर में चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को महिला और उसके बेटे ने देख लिया। दोनों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन

किशोर पर पेचकस से किया हमला

खुद को घिरता देख बदमाशों ने महिला के किशोर बेटे पर पेचकस से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश पास से गुजर रहे नाले में कूद गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस के हवाले किए गए आरोपी

स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

केस दर्ज कर दोनों को भेजा जेल

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-24 थाने में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें