[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, चालक हिरासत में

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में 27 अक्टूबर 2026 को सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सिरसा की ओर भाग गया।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

बदायूं की रहने वाली थीं मृतक महिलाएं

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनीषा (45), पत्नी रमेश, निवासी ग्राम दहगवां और विमलेश (43), पत्नी संजू, निवासी ग्राम हिम्मतपुर के रूप में हुई है। दोनों गांव थाना जरीफनगर, जिला बदायूं के अंतर्गत आते हैं।

ट्रक कब्जे में, चालक हिरासत में

पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतकों के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें