[gtranslate]
[gtranslate]

ऑपरेशन सिंदूर में सेना का भरोसा जीतने वाला टेथर्ड ड्रोन अब सीमाओं की करेगा निगरानी

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के इस्तेमाल में आए टेथर्ड ड्रोन को अब देश की सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने की तैयारी है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में डिफेंस कॉरिडोर के स्टाल पर प्रदर्शित किए गए इस ड्रोन को लेकर सेना की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन

सेना ने ड्रोन की मांग दोगुनी की

बेंगलुरु की कंपनी निंबस स्कोप के प्रतिनिधियों के मुताबिक, भारतीय सेना ने टेथर्ड ड्रोन की मांग दोगुनी कर दी है। पहले करीब 1000 ड्रोन की मांग थी, जिसे बढ़ाकर अब 2000 कर दिया गया है। ट्रेड शो में इस ड्रोन को लेकर लोगों और रक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने जानकारी ली।

आठ घंटे तक लगातार निगरानी करने में सक्षम

कंपनी के अनुसार, टेथर्ड मोड में ड्रोन एक केबल के जरिए जमीन से जुड़ा रहता है। इस वजह से यह करीब आठ घंटे तक लगातार उड़ान भरकर निगरानी कर सकता है। लंबे समय तक हवा में रहने की क्षमता इसे सुरक्षा और निगरानी अभियानों के लिए उपयोगी बनाती है।

5500 मीटर की ऊंचाई तक काम करने का दावा

कंपनी के मुताबिक, यह ड्रोन समुद्र तल से करीब 5500 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काम कर सकता है। यह जमीन से करीब 110 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। ऐसे क्षेत्रों में लगातार निगरानी के लिए ड्रोन की क्षमता को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें