[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की टूटी सड़कों पर उठे सवाल, प्राधिकरण से तत्काल मरम्मत की मांग

विज्ञापन

नोएडा की विभिन्न सड़कों की लगातार खराब होती स्थिति को लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि शहर में कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

विज्ञापन

नई परियोजनाओं के साथ पुरानी सड़कों के रखरखाव पर भी ध्यान देने की अपील

पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्राधिकरण की ओर से नई परियोजनाओं और नए टेंडरों पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि पहले से बनी सड़कों के नियमित रखरखाव, मरम्मत और समय पर पुनर्निर्माण की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई सड़कों के खराब होने के बावजूद उनकी समय पर मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

‘क्या बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा प्राधिकरण?’

सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर पत्र में सवाल उठाया गया है कि क्या प्राधिकरण किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। पत्र के अनुसार, टूटी और गड्ढों वाली सड़कों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में खराब सड़कों की तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

प्रमुख और आंतरिक सड़कों का निरीक्षण कराने की मांग

पत्र के माध्यम से नोएडा की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों का निरीक्षण कराने तथा खराब सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है। साथ ही जहां सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, वहां आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और संबंधित अधिकारियों को नियमित रखरखाव के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। पत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें