
नोएडा।ग्रेटर नोएडा के तीन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलेसरा स्थित श्रीराम कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर सूरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र रंजीत कुमार, निवासी तिरूपुर, थाना धमौल, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई है।

दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रहता था
जानकारी के अनुसार सूरज कुलेसरा में अपने दोस्त आजाद पुत्र हरिराम और उसके भाई अरुण पुत्र हरिराम के साथ किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार शाम वह आजाद के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
डायल 112 पर दी गई सूचना
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि सूरज आजाद के कमरे में अचेत पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अस्पताल ले जाया गया।
मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


