[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में श्रमिकों के लिए सम्मानजनक आवास का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे पंकज सिंह

नोएडा। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) के अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर ने नोएडा विधायक पंकज सिंह को इंडस्ट्रियल टाउनशिप में कार्यरत श्रमिकों, कामगारों तथा गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने संबंधी विस्तृत रिसर्च रिपोर्ट एवं नीति-पत्र सौंपा।

नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप में पहले से आरक्षित हो श्रमिक आवास के लिए भूमि

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में भविष्य में विकसित होने वाली जेवर सहित नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप और शहरों में श्रमिक आवास के लिए पहले से पृथक भूमि या प्लॉट आरक्षित किए जाएं। कार्यस्थल के आसपास श्रमिकों के लिए सुरक्षित, किफायती और सम्मानजनक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नोएडा के अनुभव से भविष्य के शहरों को सीख लेने की जरूरत

डॉ. रंजन तोमर ने कहा कि नोएडा के अनुभव से सीख लेते हुए भविष्य के शहरों में ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जानी चाहिए, जहां उद्योग तो स्थापित हो जाएं, लेकिन उनमें काम करने वाले श्रमिकों के लिए पर्याप्त आवास की व्यवस्था न हो। इससे ग्रामीण क्षेत्रों पर अनावश्यक दबाव, अनियोजित बस्तियों, यातायात और प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।

कार्यस्थल के पास आवास से श्रमिकों और उद्योगों दोनों को फायदा

श्रमिकों को कार्यस्थल के आसपास आवास उपलब्ध कराने से आने-जाने का समय और यात्रा खर्च कम होगा। उद्योगों को स्थायी एवं उपलब्ध श्रमशक्ति मिलेगी, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों पर जनसंख्या और आवासीय दबाव कम होगा तथा अनियोजित बस्तियों और स्लम के विस्तार पर भी रोक लगेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें