[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-105 में भव्य कृष्णोत्सव, भजनों और संकीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर

नोएडा। सेक्टर-105 स्थित श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 कार्यकारिणी समिति की ओर से भव्य ‘कृष्णोत्सव’ का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भजन, संकीर्तन और धार्मिक जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय नजर आया।

मंत्रोच्चार से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

 कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के साथ हुआ। स्थानीय कलाकारों और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और सनातन संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

पूर्व मुख्य सचिव डॉ. राजेन्द्र कुमार तिवारी रहे मुख्य अतिथि

 समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. राजेन्द्र कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति द्वारा भारतीय अध्यात्म, सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को समाज एवं भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए महासचिव राजीव दुबलिश, उपाध्यक्ष रानी गौतम, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया, कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान और नवीन पालीवाल मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में शिवकुमार शर्मा, मनमोहन शर्मा, योगेश गर्ग, राकेश भाटी, ब्रह्म सिंह, मोनू चौहान, कपिल चौहान और विनोद शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें