[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काज़िया लिज़ मेजो से मिले RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय

नोएडा। सेक्टर-126 स्थित मूनलाइट इंफ्रा के सौजन्य से आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘द मूनलाइट मीट अप’ में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली काज़िया लिज़ मेजो की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

दिव्य कृष्णात्रेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

इस अवसर पर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने काज़िया लिज़ मेजो से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने समस्त सेक्टरवासियों और आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा की मिसाल हैं काज़िया: दिव्य कृष्णात्रेय

मुलाकात के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि काज़िया लिज़ मेजो न केवल अपनी प्रतिभा की मिसाल हैं, बल्कि उनकी सफलता वर्षों के परिश्रम, समर्पण और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उनका सहज और विनम्र व्यवहार युवा पीढ़ी तथा समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उद्योगपति और समाजसेवी भी समारोह में रहे मौजूद

समारोह में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों, उद्योगपतियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। इनमें मूनलाइट इंफ्रा के संरक्षक मनु चौहान, प्रमुख उद्योगपति मनमोहन शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी कपिल चौहान और अशोक चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें