[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में जाम से निजात की तैयारी, कई प्रमुख मार्गों का होगा रिडिजाइन

नोएडा। दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य शहरों से नौकरी व कामकाज के सिलसिले में प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों को नोएडा के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रोड इंजीनियरिंग में सुधार और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

सेक्टर-62 से कालिंदी कुंज तक कई स्थानों पर लगता है भारी जाम

नोएडा में सेक्टर-62 गोल चक्कर, सेक्टर-63 छिजारसी, सेक्टर-51, सेक्टर-52, सेक्टर-71, सेक्टर-72, कालिंदी कुंज, सेक्टर-104 हाजीपुर, डीएनडी, सेक्टर-14 प्रवेश द्वार, सेक्टर-95 राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और सेक्टर-16 फिल्म सिटी सहित कई स्थानों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों पर पीक आवर्स के दौरान यातायात का दबाव अधिक रहता है।

जाम के कारण लोगों की परेशानी के साथ बढ़ता है प्रदूषण

यातायात जाम की समस्या से न केवल रोजाना यात्रा करने वाले लोग परेशान होते हैं, बल्कि वाहनों के लंबे समय तक सड़कों पर खड़े रहने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। इसके साथ ही यात्रियों का समय और ईंधन भी बर्बाद होता है। प्राधिकरण के अनुसार, इस समस्या की एक बड़ी वजह रोड इंजीनियरिंग से जुड़ी कमियां हैं।

यातायात जाम वाले स्थानों पर होगा सड़क व्यवस्था का नया डिजाइन

नोएडा प्राधिकरण ने जाम की समस्या वाले प्रमुख स्थानों पर सड़क व्यवस्था के रिडिजाइन की योजना बनाई है। इसके तहत सड़कों, फुटपाथों, स्लिप रोड और यू-टर्न में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना और यातायात के दबाव को कम करना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें