[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की समस्याओं के समाधान के लिए फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ कृष्ण करुणेश से की बैठक

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस (फोनरवा) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्ण करुणेश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरडब्ल्यूए और नोएडा के निवासियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान के लिए सीईओ को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

लंबित विकास कार्य जल्द पूरे कराने की मांग

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में कई विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछली बैठकों में लिए गए कई निर्णय अभी तक धरातल पर लागू नहीं हुए हैं, जिन्हें जल्द लागू किया जाना चाहिए।

बालकनी और निर्माण को नियमित करने की मांग

फोनरवा महासचिव के.के. जैन ने बताया कि बैठक में आरडब्ल्यूए और निवासियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। उन्होंने कहा कि बढ़ते परिवारों और सुरक्षा की जरूरतों के कारण कई फ्लैटों में निवासियों ने बालकनी को कवर करने और दीवार बनाने जैसे निर्माण कार्य किए हैं। ऐसे मामलों का सर्वे कराकर मानवीय और व्यवहारिक दृष्टिकोण से नीति बनाने तथा नियमानुसार पेनल्टी लेकर निर्माण को नियमित करने की मांग की गई।

म्यूटेशन और बैंक लोन से जुड़े मामलों पर चर्चा

फोनरवा ने भवनों के म्यूटेशन (डेथ केस) और बैंक लोन से संबंधित मामलों में धारा-10 हटाने के संबंध में पिछली बैठक में लिए गए निर्णय को जल्द लागू करने का अनुरोध किया। संगठन का कहना है कि इन फैसलों के लागू होने से संबंधित निवासियों को राहत मिल सकेगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें