[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के फिटनेस जिम में लगी भीषण आग, छत पर फंसे पांच लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बचाया

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित एक फिटनेस जिम में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग जिम के दूसरे तल पर लगी, जिससे कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

धुएं के बीच शुरू हुआ बचाव अभियान

आग दूसरे तल पर लगी होने के कारण जिम के अंदर तेजी से धुआं भर गया था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हौज पाइप बिछाए और आग पर पानी डालना शुरू किया। इसी दौरान पता चला कि जिम की छत पर पांच लोग फंसे हुए हैं। दमकलकर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस पहनकर धुएं के बीच बचाव अभियान शुरू किया।

पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जिम की छत पर फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते चलाए गए बचाव अभियान के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई।

शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला

आग बुझाने के दौरान जिम के अंदर भरे घने धुएं को बाहर निकालना दमकल कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। धुआं बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से जिम के शीशे तोड़े गए, जिससे हवा के आवागमन का रास्ता बना। इसके बाद पांच दमकल वाहनों की मदद से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें