[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा का एनएमएमएस परीक्षा 2027-28 की तैयारियां शुरू, पात्र छात्रों के दस्तावेज समय से बनवाने के निर्देश

नोएडा।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी कर पात्र विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार कराने को कहा है, ताकि कोई भी छात्र छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

आय, जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनवाने के निर्देश

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड समयबद्ध तरीके से तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय स्तर पर दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराने में विद्यार्थियों और अभिभावकों की मदद करने को भी कहा गया है।

अभिभावकों को आवेदन और परीक्षा की जानकारी देने पर जोर

विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना से जोड़ना और आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी को दूर करना है।

कक्षा नौ से 12 तक मिलेगी छात्रवृत्ति

परीक्षा नोडल राजेश खन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें