[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड पर 52 करोड़ रुपये से बनेगा लूप, 10 से ज्यादा सेक्टरों को मिलेगा सीधा फायदा

 नोेएडा। नोएडा में सेक्टर-41 अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने भंगेल एलिवेटेड रोड पर अब नया लूप बनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और प्राइस बिड भी खोल दी गई है। इस परियोजना पर करीब 51.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य अगस्त 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 सेवन-एक्स और 100-एक्स सेक्टरों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

इस लूप के बनने से सेवन-एक्स और 100-एक्स सेक्टरों समेत आसपास के 10 से अधिक सेक्टरों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलने से दिल्ली, सेक्टर-76, दादरी, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-37 की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

 लाखों लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, सेवन-एक्स सेक्टरों (74 से 79) की करीब 49 सोसायटियों में रहने वाले लगभग तीन लाख लोगों और 100-एक्स सेक्टरों (101, 104, 107, 119, 120, 121) की 29 सोसायटियों में रहने वाले करीब एक लाख लोगों को इस लूप का फायदा मिलेगा। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों का समय बचेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

 स्थानीय लोगों की मांग पर लिया गया फैसला

डीएससी रोड के आसपास रहने वाली करीब डेढ़ से दो लाख आबादी का दैनिक आवागमन विश्वकर्मा मार्ग से होता है। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सेक्टर-42, 47, 48, 49, हाजीपुर, बरौला और सलारपुर गांव के लोगों को भी इस लूप से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अभी एलिवेटेड रोड पर बीच से चढ़ने और उतरने की सुविधा नहीं होने के कारण कई लोग इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें