नोएडा।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अचानक बिल्डिंग की भारी लोहे की बीम और दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे दमकलकर्मी उसकी चपेट में आ गए।
दो दमकलकर्मियों की मौके पर मौत
हादसे में बागपत जनपद के थाना चांदीनगर क्षेत्र के सहबानपुर निवासी दमकलकर्मी रोहित यादव (32) और बागपत के हिलवाड़ी गांव निवासी मुख्य आरक्षी चालक तीर्थपाल सिंह (48) की मौत हो गई। दोनों की मौत से अग्निशमन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
चार लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
इस हादसे में तीन अन्य दमकलकर्मी और एक फैक्ट्री कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
फैक्ट्री परिसर और मशीनरी सील
हादसे के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री परिसर और वहां लगी सभी मशीनरी को सील कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


