[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा प्राधिकरण का ऑनलाइन विभाग सेक्टर-96 मुख्य प्रशासनिक भवन में स्थानांतरित करने की मांग

 नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के नाम एक ज्ञापन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी को जनसुनवाई केंद्र, मुख्य प्रशासनिक कार्यालय सेक्टर-96 में सौंपा गया। संगठन ने आम नागरिकों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन विभाग को स्थानांतरित करने की मांग की।

अशोक चौहान ने बताई समस्या

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण का मुख्य प्रशासनिक कार्यालय लगभग एक माह पहले सेक्टर-6 से सेक्टर-96 में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन और दस्तावेजों को ऑनलाइन करने वाला केंद्र अभी भी इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6 में संचालित हो रहा है।

किसानों और आम लोगों को हो रही परेशानी

अशोक चौहान ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों के लिए किसानों एवं अन्य लोगों को अभी भी सेक्टर-6 स्थित केंद्र जाना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त समय, यात्रा और आर्थिक खर्च का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अधिकांश प्रशासनिक विभाग अब सेक्टर-96 में कार्यरत हैं।

ऑनलाइन केंद्र जल्द सेक्टर-96 में स्थानांतरित करने की मांग

ग्राम विकास संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6 में संचालित ऑनलाइन विभाग को शीघ्र ही सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में स्थानांतरित किया जाए। संगठन का कहना है कि इससे किसानों और आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें