[gtranslate]
[gtranslate]

 दिल्ली में इलेक्ट्रिक बस में आग लगने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा के चार्जिंग स्टेशनों की सुरक्षा पर सवाल उठे, अधिकारियों ने सभी स्टेशनों को मानकों के अनुरूप बताया।

नोएडा।दिल्ली के सोनिया विहार स्थित एक अधिकृत ईवी चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस में आग लगने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। नागरिक यह जानना चाहते हैं कि शहर में संचालित चार्जिंग स्टेशन सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं या नहीं।

अधिकारियों ने कहा- सभी स्टेशन तय मानकों के अनुरूप

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि शहर में खाली स्थानों पर स्थापित सभी ईवी चार्जिंग स्टेशन भारत सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार बनाए गए हैं। सभी आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही इन्हें संचालन की अनुमति दी गई है।

फास्ट और स्लो चार्जिंग की आधुनिक सुविधा उपलब्ध

एनपीसीएल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से विकसित चार्जिंग स्टेशनों पर 60 किलोवाट से 120 किलोवाट क्षमता वाले फास्ट चार्जर लगाए गए हैं। वहीं दोपहिया और थ्री-व्हीलर वाहनों के लिए अलग से स्लो चार्जिंग प्वाइंट भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को आसानी से चार्ज किया जा सके।

अग्निशमन, सीसीटीवी और सुरक्षा घेरा जैसी व्यवस्थाएं मौजूद

अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन पर अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी कैमरे और साइनेज जैसी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें