[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में वरिष्ठों की अनदेखी पर स्वास्थ्य विभाग में विवाद, कनिष्ठ को जिम्मेदारी देने का विरोध

 नोएडा। राजधानी लखनऊ के बाद अब गौतमबुद्धनगर के स्वास्थ्य विभाग में भी वरिष्ठ कर्मचारियों की अनदेखी कर कनिष्ठ स्टाफ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का मामला सामने आया है। सीएमएसडी स्टोर की जिम्मेदारी संभाल रहे चीफ फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त होने से पांच महीने पहले ही एक कनिष्ठ फार्मासिस्ट को जिम्मेदारी देने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। इस फैसले से फार्मासिस्ट एसोसिएशन में नाराजगी बढ़ गई है।

राज्य एसोसिएशन से हस्तक्षेप की मांग

स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय का फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लखनऊ स्थित राज्य संगठन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि वरिष्ठ कर्मचारियों की उपेक्षा कर कनिष्ठ को जिम्मेदारी देना विभागीय व्यवस्था और वरिष्ठता नियमों के विपरीत है।

31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे चीफ फार्मासिस्ट

विभागीय सूत्रों के अनुसार, सीएमएसडी स्टोर के प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट नैन सिंह 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह पिछले करीब ढाई वर्षों से स्टोर प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके अलावा स्वास्थ्य विभाग में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर बिसरख सीएचसी में निर्मल वर्मा और भंगेल मैटरनिटी एंड चाइल्ड विंग में जीपी शुक्ला तैनात हैं।

वरिष्ठों को छोड़ दादरी सीएचसी के फार्मासिस्ट को नोटिस

जिला अस्पताल में भी वर्तमान में चार फार्मासिस्ट तैनात हैं, जिनमें से एक 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों ने उपलब्ध वरिष्ठ फार्मासिस्टों को जिम्मेदारी देने के बजाय दादरी सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट कपिल को सीएमएसडी स्टोर का प्रभार सौंपने के लिए 27 जुलाई 2026 को नोटिस जारी कर दिया। इसी निर्णय को लेकर विभाग के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें