[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में सुविधाओं के अभाव में शुल्क बढ़ोतरी का विरोध, लिफ्ट बंद होने पर आमने-सामने आए निवासी और प्रबंधन

  नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित विहान ग्रींस सोसायटी में मंगलवार को मेंटेनेंस प्रबंधन और निवासियों के बीच विवाद गहरा गया। मेंटेनेंस टीम ने बकाया मेंटेनेंस शुल्क का हवाला देते हुए सोसायटी की सभी लिफ्ट बंद कर दीं। इसके विरोध में निवासियों ने हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

आठ माह से शुल्क बढ़ोतरी पर विवाद
सोसायटी में पिछले आठ माह से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर विवाद चल रहा है। निवासियों का आरोप है कि पहले प्रति वर्ग फुट 2.10 रुपये लिए जाते थे, जिन्हें बढ़ाकर 2.90 रुपये कर दिया गया। कई बार विरोध दर्ज कराने के बावजूद प्रबंधन ने शुल्क बढ़ोतरी वापस नहीं ली और न ही मूलभूत समस्याओं का समाधान किया।

सुविधाएं नहीं, फिर भी बढ़ा शुल्क
निवासी दिनेश और विकास ने बताया कि सोसायटी में खेल परिसर, स्वीमिंग पूल, साफ-सफाई, पार्किंग सहित कई जरूरी सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। उनका कहना है कि सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना ही शुल्क बढ़ा दिया गया। साथ ही मेंटेनेंस पर होने वाले खर्च का ब्योरा भी कई बार मांगा गया, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

तीनों टावरों की लिफ्ट बंद, पुलिस ने कराया समाधान
निवासियों के अनुसार कुछ लोगों ने बढ़े हुए शुल्क के विरोध में भुगतान रोक दिया था। इसके बाद मेंटेनेंस प्रबंधन ने सोसायटी के तीनों टावरों की सभी लिफ्ट बंद कर दीं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि लिफ्ट में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण वे बंद थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति सामान्य कराई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें