[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में दहेज की मांग और कथित प्रताड़ना से टूटा विवाहिता का हौसला,फंदा लगाकर दी जान ,ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में ससुरालवालों की कथित पिटाई से आहत होकर विवाहिता तनु (30) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के रूप में क्रेटा कार और नगदी की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तनु को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

मारपीट के बाद कमरे में लगाई फांसी
स्वजन के अनुसार सोमवार रात भी तनु के साथ मारपीट की गई। इससे आहत होकर वह घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गई और दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मृतका के स्वजन की तहरीर पर पति अमित और सास-ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की शादी छह वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें