[gtranslate]
[gtranslate]

भारी बारिश में नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर की रेलिंग गिरी

नोएडा। नोएडा में भारी बारिश के दौरान सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे मंगलवार सुबह डिवाइडर की करीब 10 मीटर लंबी और तीन फुट चौड़ी सीमेंटेड रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस और अग्निशमन टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बेरिकेडिंग कराई गई और हाइड्रा मशीन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गिरी हुई रेलिंग को हटाया गया।

दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा
रेलिंग हटाने का कार्य चलने के दौरान सड़क के एक हिस्से पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को नियंत्रित तरीके से निकाला। मलबा हटने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया।

बारिश का पानी बना हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मेट्रो लाइन के ऊपर से बहकर आने वाला बारिश का पानी डिवाइडर के अंदर रिस रहा था। लगातार पानी भरने से डिवाइडर की सीमेंटेड रेलिंग कमजोर हो गई और आखिरकार टूटकर गिर गई। बताया जा रहा है कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसे हालात बने हुए हैं, जिनकी समय रहते जांच और मरम्मत की जरूरत है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें