[gtranslate]
[gtranslate]

नोेएडा में बकाया बिजली बिल पर एनपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, विहान ग्रीन्स की बिजली कटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडामें बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित विहान ग्रीन्स सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सोसायटी पर 4 लाख 87 हजार 221 रुपये का बिजली बिल बकाया था।

नोटिस के बाद भी नहीं हुआ भुगतान
एनपीसीएल की ओर से बिल्डर प्रबंधन को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। 6 जुलाई को भी डिस्कनेक्शन नोटिस जारी कर 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था, इसके बावजूद बिल का भुगतान नहीं हुआ।

समयसीमा खत्म होने पर काटी गई बिजली
निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं होने पर एनपीसीएल ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। कंपनी का कहना है कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई।

पिछले नवंबर से लंबित था बकाया
एनपीसीएल के अनुसार, बिल्डर प्रबंधन पिछले वर्ष नवंबर से बिजली बिल का पूरा भुगतान नहीं कर रहा था और हर बार केवल आंशिक राशि ही जमा कर रहा था। विहान ग्रीन्स में मल्टीप्वाइंट बिजली कनेक्शन है, जहां करीब 150 परिवार निवास करते हैं और बिजली कटने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें