[gtranslate]
[gtranslate]

अव्यान मौत मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तेज

 ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसायटी में छह वर्षीय अव्यान की मौत के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अंदरूनी जांच में प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को सीधे तौर पर लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया गया है।

निलंबन और विभाग वापसी की तैयारी
प्राधिकरण ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को निलंबन की संस्तुति भेज दी है। वहीं, प्रतिनियुक्ति पर तैनात सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को उनके मूल विभाग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट में जिम्मेदारियों के निर्वहन पर सवाल
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार मनोज जैन, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी ने अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं किया।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत
प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर अब संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के मामलों में जवाबदेही तय कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें