[gtranslate]
[gtranslate]

पिटबुल के हमले के बाद नोएडा में सख्त डॉग पॉलिसी की मांग तेज

 नोएडा। सेक्टर-50 में पिटबुल के हमले की गंभीर घटना के बाद शहर में आक्रामक नस्ल के पालतू कुत्तों को लेकर बहस तेज हो गई है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि पिटबुल से बचने के प्रयास में वह सड़क पर गिर गईं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद नोफा के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश को पत्र लिखकर सख्त डॉग पॉलिसी लागू करने की मांग की है।

पालतू कुत्ते को टहला रही महिला पर अचानक किया हमला

नोफा के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिंह के अनुसार, महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ टहल रही थीं। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति अपने पिटबुल को घुमा रहा था। अचानक पिटबुल ने महिला और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला गिर गईं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मौजूदा पेट पॉलिसी पर उठे सवाल

घटना के बाद नोफा ने नोएडा प्राधिकरण की मौजूदा पेट पॉलिसी पर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि वर्तमान नियमों के तहत हमले की स्थिति में केवल 10 हजार रुपये का जुर्माना और पीड़ित के इलाज का खर्च वहन करने का प्रावधान है, जो इस तरह की गंभीर घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।

आक्रामक नस्लों के नए पंजीकरण पर रोक की मांग

नोफा ने नोएडा प्राधिकरण से गाजियाबाद नगर निगम की तर्ज पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है। पत्र में पिटबुल, रॉटवाइलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी आक्रामक नस्लों के कुत्तों के नए पंजीकरण पर तत्काल रोक लगाने और पालतू कुत्तों के लिए कड़े सुरक्षा मानक लागू करने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें