[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में छापे के दौरान 2.48 करोड़ की दवाओं का जखीरा मिला

 ग्रेटर नोएडा। क्राइम ब्रांच दिल्ली, सीडीएससीओ नॉर्थ जोन और जिला औषधि विभाग गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त टीम ने नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसायटी में छापेमारी कर 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद दवाएं हैदराबाद और बिहार के दरभंगा से मंगाकर सोसायटी में जमा की गई थीं। मामले की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इन दवाओं का उपयोग और आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी।

कई एजेंसियों ने मिलकर की कार्रवाई
इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच दिल्ली, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) नॉर्थ जोन और जिला औषधि विभाग गौतमबुद्ध नगर ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त कर उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल जारी
अधिकारियों का कहना है कि मामले में दवाओं के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें