[gtranslate]
[gtranslate]

भूजल संकट से निपटने के लिए प्राधिकरण की बड़ी तैयारी, 300 पिट होंगे तैयार

 नोएडा। शहर में लगातार गिरते भूगर्भ जल स्तर को सुधारने और वर्षा जल का अधिकतम संचयन करने के लिए नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग पार्कों और हरित पट्टियों में 300 वाटर पर्कुलेट पिट तैयार कर रहा है। इस परियोजना पर 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

मानसून के पानी का होगा भूगर्भ में संचयन

इन पर्कुलेट पिट का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाली बारिश के पानी को सीधे जमीन में पहुंचाना है। इससे वर्षा जल का संरक्षण होगा और भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एक पिट में होगा 4,270 लीटर पानी का संचयन

प्राधिकरण के अनुसार, एक पर्कुलेट पिट में लगभग 4,270 लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा। यह पानी धीरे-धीरे जमीन में समाकर भूजल भंडार को रिचार्ज करेगा।

सालभर में 1.28 लाख लीटर तक होगा रिचार्ज

यदि एक वर्ष में प्रत्येक पिट के माध्यम से 30 बार वर्षा जल संचयन होता है, तो एक पिट से लगभग 1,28,100 लीटर पानी भूगर्भ में पहुंच सकेगा। प्राधिकरण का मानना है कि यह पहल भविष्य में जल संकट को कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें