[gtranslate]
[gtranslate]

सड़क, नाली और फुटपाथ के विकास पर 83 करोड़ रुपये खर्च

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 12 बड़े विकास कार्य शुरू करने जा रहा है। इन परियोजनाओं को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिन पर कुल 83.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क और आधारभूत ढांचे पर रहेगा फोकस

प्राधिकरण की योजना के तहत सड़क, नाली, फुटपाथ और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य शहर के यातायात को सुगम बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

60 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी प्रमुख परियोजना

इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी योजना सेक्टर जू-3 के पास 130 मीटर चौड़ी डाढा रोटरी से डीएमआईसी रोड तक 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण है। इस परियोजना में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और आरसीसी नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।

25.63 करोड़ रुपये की होगी लागत

इस प्रमुख सड़क परियोजना पर करीब 25.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें