[gtranslate]
[gtranslate]

खुले छोड़े गए पिटबुल पर बवाल, सोसायटी में विरोध प्रदर्शन

 नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टेरिया सोसायटी में शनिवार रात एक फ्लैट में प्रतिबंधित पिटबुल समेत कई कुत्ते रखने और उन्हें खुला छोड़ने के आरोप को लेकर निवासियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। लोगों ने खतरनाक कुत्तों को हटाने की मांग की।

सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों को कराया शांत

हंगामे की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। सोसायटी के एओए पदाधिकारियों ने पुलिस से खतरनाक कुत्तों को तत्काल हटवाने की मांग की। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

15वीं मंजिल के फ्लैट में पिटबुल रखने का आरोप

निवासियों का आरोप है कि डी-टावर की 15वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में प्रतिबंधित पिटबुल के साथ कई अन्य कुत्ते रखे गए हैं। उनका कहना है कि फ्लैट का गेट खुला रखा जाता है, जिससे कुत्ते बाहर निकल आते हैं और लोगों में डर का माहौल बना रहता है।

बच्चों और लोगों पर हमले का आरोप

सोसायटी के लोगों का दावा है कि पिटबुल पहले भी बच्चों और अन्य निवासियों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। इसके बावजूद फ्लैट में खतरनाक कुत्तों को रखने का सिलसिला जारी है। निवासी अब प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सोसायटी को ऐसे कुत्तों से सुरक्षित कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें