[gtranslate]
[gtranslate]

14 गांवों की जमीन पर बढ़ा एयरपोर्ट विस्तार, किसानों को तेजी से मिल रहा मुआवजा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तार के लिए प्रशासन जेवर क्षेत्र के 14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रहा है। इस परियोजना के तहत किसानों को मुआवजा देने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है।

नीमका और ख्वाजपुर के किसानों ने किया था विरोध

जमीन अधिग्रहण के दौरान सबसे अधिक विरोध नीमका और ख्वाजपुर गांव के किसानों ने किया था। किसानों ने प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए मामला हाई कोर्ट तक पहुंचाया था। हालांकि, अवार्ड घोषित होने के बाद अब नीमका गांव के किसानों ने भी तेजी से अपनी जमीन का मुआवजा लेना शुरू कर दिया है।

14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित

तीसरे चरण के विस्तार में जेवर बांगर, चौरोली, थोरा, बंकापुर, नीमका, शिवारा, किशोरपुर, साबौता, पारोही, ख्वाजपुर, दयानतपुर, बनवारीवास, रामनेर और रोही गांव की कुल 1857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। यह विस्तार भविष्य में एयरपोर्ट की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।

7000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए

तहसील प्रशासन ने गांव-गांव कैंप लगाकर लगभग 8,000 किसानों से 1450 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण संबंधी पत्रावलियां प्राप्त कर ली हैं। जिन किसानों की पत्रावलियां पूरी हो चुकी हैं, उन्हें प्रतिकर का भुगतान तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 7,000 करोड़ रुपये मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें