[gtranslate]
[gtranslate]

फ्लैट दिलाने के बहाने बुलाने का आरोप, महिला ने सड़क पर किया हंगामा

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के म्यू-2 सेक्टर स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के बाहर बुधवार सुबह एक महिला नशे की हालत में सड़क के बीच बैठ गई। महिला के कारण सोसायटी के बाहर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

युवक पर लगाए गंभीर आरोप

सोसायटी के लोगों ने जब महिला से कारण पूछा तो उसने निवासियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि सोसायटी में रहने वाले अखिलेश नाम के युवक ने उसे किराए पर फ्लैट दिलाने के बहाने बुलाया और उसका मोबाइल व पर्स लेकर चला गया।

स्कूल बसों का आवागमन हुआ प्रभावित

महिला के सड़क के बीच बैठने से बच्चों को लेने पहुंची स्कूल बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस को नहीं बताई पहचान

पुलिस के पूछने पर भी महिला ने अपना नाम और पता नहीं बताया। उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें