[gtranslate]
[gtranslate]

शराब के नशे में सड़क के बीच सोया व्यक्ति, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

 ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में क्राउन प्लाजा होटल के समीप एक व्यक्ति के सड़क के बीचों-बीच चादर ओढ़कर सोने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। व्यस्त सड़क पर इस तरह व्यक्ति के लेटे होने से राहगीरों में हड़कंप मच गया।

वाहनों के बीच बेखबर पड़ा रहा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति दिन के समय सड़क के बीच चादर ओढ़कर सो रहा था, जबकि उसके आसपास से लगातार वाहन गुजर रहे थे। राहगीरों ने पहले उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके से हटाया

सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

शांति भंग में हुई कार्रवाई

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना मंगलवार की है। जांच में पता चला कि व्यक्ति ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें