[gtranslate]
[gtranslate]

खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, मलकपुर स्टेडियम में होगा सीसीटीवी नेटवर्क मजबूत

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल विभाग ने स्टेडियम में 16 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इनडोर और आउटडोर खेल मैदानों सहित पूरे परिसर को आधुनिक निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

मौजूदा कैमरे पूरे परिसर के लिए नहीं हैं पर्याप्त

फिलहाल स्टेडियम में करीब आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो मुख्य प्रवेश द्वार, प्रशासनिक भवन और कुछ प्रमुख स्थानों तक ही सीमित हैं। स्टेडियम का क्षेत्रफल बड़ा होने और प्रतिदिन 200 से अधिक खिलाड़ियों के अभ्यास के कारण कई हिस्से कैमरों की निगरानी से बाहर हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए खेल निदेशालय ने अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव मांगा था, जिसे जिला खेल विभाग ने भेज दिया है।

हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

स्टेडियम में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती और जिम सहित कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण होता है। यहां समय-समय पर जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक और दर्शक पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता महसूस की गई।

कैमरों से जांच और अनुशासन बनाए रखने में मिलेगी मदद

नए सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सभी अभ्यास क्षेत्र, दर्शक दीर्घा, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण स्थान निगरानी के दायरे में आ जाएंगे। इससे अनुशासन बनाए रखने, किसी विवाद या दुर्घटना की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध कराने तथा चोरी या सामान गुम होने जैसी शिकायतों की जांच में भी आसानी होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें