बिजली के खंभे के पास पहुंचते ही गिरे इंजीनियर, सीसीटीवी आया सामने

नोएडा। सेक्टर-58 में बारिश के दौरान इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना का करीब 51 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आर्यन बिजली के खंभे के पास पहुंचते ही अचानक झटका लगने के बाद गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जलभराव से बचने के दौरान हुआ हादसा

मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी 27 वर्षीय आर्यन नोएडा के सेक्टर-22 में अपनी मां के साथ रहते थे और सेक्टर-58 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार सुबह वह पैदल कंपनी जा रहे थे। सड़क पर जलभराव होने के कारण वह नाले की पटरी से होकर गुजर रहे थे, तभी हादसा हो गया।

बचाने पहुंचे युवक ने भी महसूस किया करंट

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आर्यन के गिरने के बाद उनके साथ चल रहा युवक उन्हें उठाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन करंट का अहसास होते ही तुरंत पीछे हट जाता है। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी डर के कारण उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें