नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देशभर के युवाओं से ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-22 में संचालित इस कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फर्जी दस्तावेजों से करते थे ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नोएडा एयरपोर्ट और अन्य एविएशन संस्थानों के नाम पर फर्जी वेबसाइट, नियुक्ति पत्र और प्रमाणपत्र तैयार कर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देते थे। प्रारंभिक जांच में एक हजार से अधिक लोगों के साथ ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को लंबोदर इंस्टीट्यूट के नाम से संचालित कॉल सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान सेक्टर-12 निवासी साकिब, ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स निवासी आकाश उर्फ अमन, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी मोहम्मद अफरोज, कविनगर निवासी सुमित गुप्ता और दिल्ली के जैतपुर निवासी आमीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, छह लैपटॉप, सीपीयू, कई सिम कार्ड, हेडफोन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, चेकबुक, कंपनी की मोहर, कॉलिंग स्क्रिप्ट और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गिरोह का मास्टरमाइंड डॉ. अजय फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। साथ ही ठगी के शिकार लोगों की संख्या और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें