ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को 130 मीटर रोड से शाहबेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर का डिजाइन बदल दिया गया है। चार लेन के फ्लाईओवर के लिए पर्याप्त चौड़ाई नहीं मिलने पर अब यहां उत्तर प्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दोनों तल पर वन-वे ट्रैफिक संचालित होगा और परियोजना की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये होगी।

एनएचएआई को सौंपा गया नया डिजाइन

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जमीन की उपलब्धता को लेकर एनएचएआई के साथ हुई बैठक के बाद कंसल्टेंट की मदद से वैकल्पिक डिजाइन तैयार किया गया। परियोजना विभाग ने डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्तुतीकरण एनएचएआई को सौंप दिया है। अब एनएचएआई ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी है, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जगह कम मिलने से बदला गया प्लान

जीएम प्रोजेक्ट ए.के. सिंह ने बताया कि चार लेन के फ्लाईओवर के लिए करीब 15 मीटर खुली जगह की आवश्यकता होती है, जबकि इस स्थान पर अधिकतम 14 मीटर ही उपलब्ध है। डबल डेकर डिजाइन में 12 मीटर के भीतर ही दोनों तल पर तीन-तीन लेन बन सकेंगी। यू-शेप पियर तकनीक अपनाने से नीचे की सड़क स्थानीय यातायात, बाजार, सोसाइटी और गांव के लोगों के लिए सर्विस लेन के रूप में उपयोग होती रहेगी।

आठ लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

इस फ्लाईओवर के बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान हो जाएगी और गाजियाबाद जाने के लिए तिगरी चौक पर निर्भरता कम होगी। परियोजना से करीब आठ लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। निर्माण लागत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे, जबकि एनएचएआई कार्यदायी संस्था की भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें