ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, 17 जुलाई को महापंचायत, आंदोलन

ग्रेटर नोएडा। आबादी प्रकरण का निस्तारण, दस प्रतिशत भूखंड, सर्किल रेट के रिवीजन समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा ने 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत और आंदोलन करने का ऐलान किया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी

किसान सभा, किसान एकता संघ और किसान परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सेक्टर स्वर्ण नगरी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आंदोलन की घोषणा की। तीनों संगठनों ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के कारण किसानों में नाराजगी है।

आश्वासन पर नहीं हुआ अमल

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि वर्ष 2023-24 में हुए किसान आंदोलन के बाद प्रशासन ने कई मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसी भी प्रमुख मुद्दे का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

मांगों के समाधान की चेतावनी

किसान नेताओं ने कहा कि यदि 17 जुलाई से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होकर प्राधिकरण पर आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और प्राधिकरण की होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें