नोएडा के वेदवन पार्क के पास फिर उठा कूड़ा डंपिंग का मुद्दा! सेक्टर-78 के निवासियों ने प्राधिकरण से मांगा स्थायी समाधान

नोएडा। सेक्टर-78 के वेदवन पार्क और आसपास की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के पास वर्षों से खुले में कूड़ा डंप किए जाने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। स्थानीय निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ा हटाने के बजाय केवल उसे समतल (लेवल) कर दिया, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है।

मानसून में दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा

निवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में खुले में पड़े कूड़े से दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर आसपास रहने वाले लोगों और वेदवन पार्क में आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि पिछले चार-पांच वर्षों से पार्क और घनी आबादी के बीच कूड़ा डंप किया जा रहा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ।

वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और जवाबदेही तय करने की मांग

निवासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि मौजूदा कूड़े का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निस्तारण कराया जाए तथा वेदवन पार्क और सेक्टर-78 की आवासीय सोसायटियों के पास खुले में कूड़ा डालने की व्यवस्था तत्काल बंद की जाए। साथ ही इस समस्या के स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल समाधान के लिए योजना बनाई जाए तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

‘स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त वातावरण देना प्राधिकरण की जिम्मेदारी’

सेक्टर-78 के निवासियों ने कहा कि सार्वजनिक पार्क और रिहायशी क्षेत्रों के पास कूड़ा डंप करना न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण से अपील की कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि सेक्टर-78 के निवासियों और वेदवन पार्क आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त वातावरण मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें