[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में 700 करोड़ रुपये से बनेगा छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड

 नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एमपी-वन और एमपी-टू मार्ग को जोड़ने हेतु छह किलोमीटर लंबा और छह लेन का नया एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। यह एलिवेटेड रोड रजनीगंधा अंडरपास के आगे से शुरू होकर सेक्टर-60 स्थित यूफ्लेक्स तक बनाया जाएगा। परियोजना पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आईआईटी रुड़की तैयार करेगा फिजिबिलिटी रिपोर्ट

परियोजना के लिए आईआईटी रुड़की ने प्रस्तावित रूट का अलाइनमेंट नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब संस्थान रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर प्राधिकरण को सौंपेगा, जिसके आधार पर परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

डीपीआर तैयार करने के लिए मिलेगा 3.5 करोड़ रुपये

फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद आईआईटी रुड़की परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार करेगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण संस्थान को लगभग 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। डीपीआर में लागत, तकनीकी डिजाइन, निर्माण योजना और अन्य जरूरी पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

पहली बार आईआईटी रुड़की बना परियोजना का कंसल्टेंट

नोएडा प्राधिकरण पहली बार किसी निर्माण परियोजना के लिए आईआईटी रुड़की को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त कर रहा है। संस्थान एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी रिपोर्ट, बजट, ड्राइंग-डिजाइन और डीपीआर तैयार करेगा। प्राधिकरण का मानना है कि इससे परियोजना की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें