नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद, नोएडा द्वारा रविवार को स्पेक्ट्रम मॉल स्थित ज़ोरेको गेमिंग जोन में ‘बाल प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 56 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी मेधावी छात्रों को संस्था के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों ने फोटोयुक्त प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यौगिक जैन और वेदिका जैन को मिला गोल्ड मेडल
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले यौगिक जैन तथा 12वीं में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली वेदिका जैन को संस्था के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. बंसल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं रवि खंडेलवाल ने सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। सम्मान समारोह के बाद बच्चों ने गेमिंग जोन में विभिन्न खेलों का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उल्लास से भर गया।

संस्था के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम का संचालन जीवन जैन और रंजू माथुर गर्ग ने किया। इस अवसर पर संस्था के वर्तमान अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल सहित पूर्व अध्यक्ष अंजनी सर्राफ, पवन शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, आर.सी. बजाज, जी.सी. माहेश्वरी, अरविंद बैद, एन.के. मालपानी, के.सी. गुप्ता, प्रदीप मेहता, प्रकाश ईनाणी, राजेश खंडेलवाल, निर्मल भुतोड़िया, डॉ. बंसल, विनय सोनी, अनिल जैन, प्रदीप गर्ग, विष्णु गोयल, एन.के. सोढानी, निशि अग्रवाल और सरिता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महासचिव ने जताया आभार, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर राजस्थान कल्याण परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मान देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया गया।


