नोएडा में खेल क्रांति को नई उड़ान! आर्चरी एकेडमी पहुंचीं NCF की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

नोएडा स्टेडियम में खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानी तैयारियों और चुनौतियों की कहानी

नोएडा। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से नोएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने शनिवार को नोएडा स्टेडियम स्थित श्री अजीत कुमार सिंह आर्चरी एकेडमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों की जानकारी ली। एकेडमी के मुख्य कोच बलम खानी और दानिश चौहान भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

5 साल के विराज से लेकर 63 वर्षीय कर्नल विजय चौधरी तक बने प्रेरणा का केंद्र

दौरे के दौरान शालिनी सिंह ने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे मात्र 5 वर्षीय विराज और 63 वर्षीय कर्नल विजय चौधरी से विशेष रूप से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दृश्य साबित करता है कि खेल की कोई उम्र नहीं होती। संकल्प, अनुशासन और जुनून ही किसी खिलाड़ी की असली पहचान होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि देश की खेल उपलब्धियों की मजबूत नींव ऐसे ही खिलाड़ियों के प्रयासों पर टिकी होती है।

‘हर हाथ में खेल, हर मन में जीत का विश्वास’

शालिनी सिंह ने कहा कि नोएडा में खेलों का सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है और आर्चरी एकेडमी जैसे संस्थान इस खेल क्रांति की मजबूत नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि “खेल क्रांति मुहिम” का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

खेल प्रतिभाओं के संरक्षण के लिए समाज से सहयोग की अपील

एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यदि सरकार, शैक्षणिक संस्थान, खेल संगठन, उद्योग जगत और समाज मिलकर कार्य करें तो भारत वैश्विक खेल मंच पर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से खेल प्रतिभाओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं एकेडमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने भी खेलों के विकास के लिए एनसीएफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की उम्मीद जताई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें