स्कूली बच्चों की सुरक्षा दांव पर, नियमों की अनदेखी कर दौड़ रहे वाहन

नोएडा। एक जुलाई से स्कूल खुलने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे बसों और कैब के जरिए स्कूल आ-जा रहे हैं। बच्चों के घर से स्कूल और वापस सुरक्षित पहुंचने को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इसकी मुख्य वजह अनफिट और सुरक्षा मानकों पर खरी न उतरने वाली स्कूली बसों का संचालन है।

 क्षमता से अधिक बच्चे, ई-रिक्शा और ऑटो भी बने जोखिम

कई कैब में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। वहीं, ई-रिक्शा में बच्चे लटककर सफर करने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों पर डग्गामार वाहन और रूट से हटकर चलने वाले ऑटो भी यातायात सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं।

 ओवरलोड वाहनों पर भी नहीं लग रही लगाम

रात के समय शहर से ओवरलोड वाहन भी गुजर रहे हैं, जबकि ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। लगातार सामने आ रही लापरवाहियों ने स्कूली परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 फिटनेस और ड्राइवर सत्यापन पर एआरटीओ से खास बातचीत

इन तमाम मुद्दों को लेकर दैनिक जागरण के संवाददाता प्रवेंद्र सिंह सिंकरवार ने एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण से बातचीत की। बातचीत में स्कूल बसों की फिटनेस, ड्राइवरों के सत्यापन और सुरक्षा मानकों के पालन से जुड़े अहम सवाल उठाए गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें