नोएडा-ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की डीपीआर पर समीक्षा बैठक

 

नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार को नोएडा से ग्रेटर नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सतीश पाल ने की।

बैठक में यमुना पुश्ता के किनारे प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की डीपीआर तैयार करने की मौजूदा स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुति देते हुए अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने संबंधित अधिकारियों और परामर्शदाताओं को निर्देश दिए कि डीपीआर का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का समुचित परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के निर्माण से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी और औद्योगिक व आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें