नोएडा: प्राधिकरण पर सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू


 नोएडा: में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गेट नंबर-2 पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस आंदोलन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

धरने में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, सीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन, सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन और भारतीय मजदूर परिषद सहित कई संगठन शामिल हैं। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

कर्मचारी नेताओं के अनुसार नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का समाधान, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना और ठेका प्रथा समाप्त करना उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

धरने के चलते ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, प्राधिकरण अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने का भरोसा दिया है। गेट नंबर-2 पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें