नोएडा:1200 परिवारों ने पेयजल, सुरक्षा, सफाई और अवैध कब्जों के मुद्दे उठाए, अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोस

 

नोएडा: का सेक्टर-122 बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी, विशाल कम्युनिटी सेंटर, आकर्षक गोलचक्कर पार्क, प्राचीन भोलेनाथ मंदिर और सुंदर चित्रकारी से सजी बाउंड्री वाल जैसी सुविधाओं के कारण शहर के प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों में शामिल है। इसके बावजूद यहां रहने वाले करीब 1200 परिवार पेयजल, सुरक्षा, सफाई और अवैध कब्जों जैसी बुनियादी समस्याओं का लंबे समय से सामना कर रहे हैं।

इन समस्याओं को लेकर दैनिक जागरण के ‘जागरण आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सेक्टर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और अधिकारियों के समक्ष अपनी दैनिक परेशानियों को विस्तार से रखा। लोगों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की कमी से उनका जीवन प्रभावित हो रहा है और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

बैठक में ओएडी इंदु प्रकाश सिंह, पर्थला चौकी के एसआई अंकित शर्मा, वर्ग सर्किल-6 के प्रबंधक दीपक कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक (जल एवं सीवर) अशोक वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अरुण गोस्वामी, उद्यान विभाग के एडी मुकेश कुमार तथा सिविल वर्ग सर्किल-6 के जेई अंकुर सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और अवैध कब्जों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सेक्टरवासियों ने उम्मीद जताई कि इस संवाद के बाद उनकी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें