गर्मी में बिजली ने छोड़ा साथ: नोएडा के कई सेक्टरों में घंटों अंधेरा, ट्रिपिंग और फॉल्ट से लोग परेशान

नोएडा। एक तरफ तापमान लगातार बढ़ रहा है, दूसरी तरफ नोएडा की बिजली व्यवस्था लोगों का धैर्य तोड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को शहर के कई सेक्टरों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में लोग पंखे और एसी बंद होने के कारण घरों में कैद होकर रह गए, जबकि बिजली निगम की शिकायत व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रही।

दोपहर में गुल हुई बिजली, शाम तक नहीं मिली राहत

सेक्टर-49 निवासी मोहित सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे बिजली चली गई और शाम सात बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं सेक्टर-5 के निवासी हामिद अली का कहना है कि पिछले कई दिनों से दोपहर के समय नियमित रूप से बिजली कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और घर से काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।

ट्रिपिंग, फॉल्ट और टूटी केबल ने बढ़ाई मुश्किलें

सेक्टर-73 निवासी वैभव चतुर्वेदी ने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती के कारण पूरा दिन प्रभावित रहा। उनके घर के पास बिजली के खंभे पर चिंगारी निकलने के बाद केबल टूट गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद बिजली निगम की टीम चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। शहर के विभिन्न इलाकों से भी फॉल्ट, ट्रिपिंग और केबल क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आई हैं।

‘नो कट जोन’ के दावे पर उठ रहे सवाल

बिजली संकट के बीच लोग अब ‘नो कट जोन’ कहे जाने वाले नोएडा की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। निवासियों का कहना है कि हर साल गर्मी आते ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। उधर अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार का कहना है कि जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमों को भेजकर फॉल्ट ठीक कराया जा रहा है और आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें