‘स्वच्छ नोएडा’ के दावों की खुली पोल, प्राधिकरण की गाड़ी से कूड़ा फेंकने का आरोप

नोएडा।देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल होने का दावा करने वाले नोएडा में स्वच्छता अभियान को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-105 स्थित एचआईजी फ्लैट्स और मैक्स स्टेट के सामने खाली पड़ी जमीन पर खुलेआम कूड़ा डंप किए जाने की शिकायत ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़ा किसी निजी वाहन से नहीं, बल्कि “नोएडा” लिखी हुई गाड़ी से डंप किया जा रहा है।

जिसे शहर साफ करना था, वही बना रहा गंदगी का अड्डा?

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिस वाहन पर नोएडा का नाम अंकित है, उसी वाहन द्वारा नियमित रूप से कचरा फेंका जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि स्वच्छ नोएडा अभियान की भावना के साथ सीधा खिलवाड़ है। करोड़ों रुपये खर्च कर शहर को स्वच्छ बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

आवासीय क्षेत्र के सामने कूड़े का ढेर, बीमारी फैलने का खतरा

सेक्टर-105 का यह इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। लोगों का कहना है कि खुले में कूड़ा डंप होने से दुर्गंध, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे आसपास रहने वाले हजारों लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि एक ओर शहरवासी और प्राधिकरण के अधिकारी नोएडा को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उसी अभियान को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित वाहन, चालक और ठेकेदार की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें