नोएडा के सेक्टर-53 में टावर पर घमासान:हरियाली उजाड़ने के आरोपों से घिरा प्राधिकरण, सपा ने उठाए सवाल; प्राधिकरण बोला- शिकायतों की हो रही जांच

दीप चौधरी, नोएडा। सेक्टर-53 में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले एक महीने से अधिक समय से विरोध के बावजूद नोएडा प्राधिकरण और संबंधित विभाग उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर रहे हैं। मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है और समाजवादी पार्टी ने इसे पर्यावरण एवं जनहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि जिस स्थान पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है, वहां पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया था। आरोप है कि अब उसी हरित क्षेत्र को समाप्त कर टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

आश्रय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा

इस मामले को लेकर नोएडा महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-53 में हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाकर मोबाइल टावर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्राधिकरण जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए।

नोएडा प्राधिकरण के उद्यान निदेशक का बयान

नोएडा प्राधिकरण के  उद्यान निदेशक आनंद मोहन ने  कहा,” सेक्टर-53 में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर शिकायतें मिली हैं। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि बिना अनुमति पेड़ काटे गए हैं या हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया गया है, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें