दादरी में जमीन कब्जे को लेकर कोतवाली में पंचायत, पुलिस के आश्वासन पर माने किसान

दादरी क्षेत्र में जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर रविवार को माहौल गर्मा गया। भारतीय किसान यूनियन बलराज के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता दादरी कोतवाली पहुंचे, जहां मामले को लेकर पंचायत आयोजित की गई।

पंचायत का नेतृत्व यूनियन की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा सिवाल ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जारचा रोड स्थित एक परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

बताया गया कि गोपाल गर्ग और मनोज जिंदल की जारचा रोड पर स्थित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने 25 मई को उपजिलाधिकारी से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद किसानों और परिजनों में नाराजगी बढ़ गई।

कोतवाली में हुई पंचायत के दौरान किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस अधिकारियों ने अवैध निर्माण रुकवाने और कब्जे की शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के आश्वासन के बाद किसान यूनियन ने फिलहाल पंचायत समाप्त कर दी, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें