ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में लोगों का जीना मुश्किल, 21 मंजिला टावर में सात दिन से बंद पड़ी लिफ्टें

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी केबीएमओडब्लूएल अपार्टमेंट में पिछले सात दिनों से लिफ्ट बंद होने के कारण निवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। 21 मंजिला टावरों में रहने वाले लोगों को रोजाना सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे जाना पड़ रहा है, जिससे खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिल्डर और सोसाइटी प्रबंधन ने समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों का कहना है कि यह केवल सुविधा का मामला नहीं बल्कि सीधे तौर पर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है

“आपात स्थिति में हो सकता है बड़ा हादसा”

सोसाइटी निवासियों का कहना है कि यदि किसी फ्लैट में अचानक मेडिकल इमरजेंसी, आग लगने या अन्य आपदा की स्थिति बनती है तो बंद लिफ्टें बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं। ऊंची मंजिलों पर रहने वाले लोगों के लिए समय पर बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

निवासी निशांत ने बताया कि टॉवर-बी में लिफ्ट ठप होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। नौकरीपेशा लोगों को भारी सामान, बच्चों की जरूरत का सामान और घरेलू वस्तुएं सीढ़ियों से ऊपर ले जानी पड़ रही हैं।

मेंटेनेंस शुल्क पूरा, सुविधाएं आधी

लोगों का आरोप है कि सोसाइटी प्रबंधन नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क वसूल रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं तक सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। सात दिनों तक लिफ्ट बंद रहना प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लिफ्टों को चालू नहीं कराया गया तो वे प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक शिकायत करेंगे और सामूहिक विरोध प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें